मनुष्यों में दाद का क्या कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:44

दाद (रिंगवार्म) एक फंगल संक्रमण के कारण होता है जिसमें अत्यधिक खुजली एवं जलन होते हैं। यह बड़ी ही आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और संक्रमित जानवरों से भी व्यक्तियों संक्रमित हो जाता है। उपचार के अभाव में यह तेजी से त्वचा पर बड़े चकत्तों के रूप में फैल जाता है, साथ ही खुजली एवं जलन से व्यक्ति परेशान रहता है।

दाद होने के कारण – Causes of Ringworm Hindi

दाद का मुख्य कारण डर्मोफाइट्स फंगस होता है। इसके अलावा, हम अन्य दाद होने के कारण भी बता रहे हैं, जिन्हें जानकर दाद से बचाव भी किया जा सकता है :-

किसी संक्रमित के संपर्क में आने से।
त्वचा में या नाखून में हल्की चोट लगने से।
लंबे समय तक त्वचा के गीले रहने से। जैसे, पसीने से शरीर का गीला होना।
किसी संक्रमित वस्तु को छूने से जैसे – कपड़े या कंघी।
बालों को समय-समय पर न धोने से।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से।
टाइट जूते पहनने से।
जानवरों के संपर्क में आने से।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info